सिंचाई के लिए मिले पर्याप्त बिजली
बदायूं, अप्रैल 10 -- भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की मासिक पंचायत तहसील परिसर बिसौली में की गयी। भाकियू नेता रामचंद्र सिंह यादव ने किसानों की समस्याओं पर चर्चा की। साथ ही उन्होंने कहा कि निजी स्कूल संचालकों द्वारा निजी प्रकाशन की पुस्तकों व स्कूल ड्रेस को निजी दुकानों से लेने को बाध्य किया गया है। एडमिशन के नाम अवैध वसूली की जा रही है। मक्का की फसल की सिचाईं के लिए पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही है। सात सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम राशि कृष्णा को दिया। जिला महासचिव रतिराम यादव, जिला उपाध्याक्ष रामचंद्र मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.