उरई, मार्च 8 -- कुठौंद। विकासखंड कुठौंद क्षेत्र में इन दिनों फुल गेज पर नहरें न चलने के साथ ही पर्याप्त बिजली सप्लाई न होने से सिंचाई नहीं हो पा रही। इससे खेतों में फसलें सूख रही हैं। इस समय किसानों की गेहूं की फसलों में पानी की जरूरत है। हरसिंगपुर रजवाहा से जुड़े एकों माइनर, भोजपुर माइनर सहित अन्य माइनरों में पर्याप्त पानी न आने के कारण क्षेत्र के किसान परेशान हैं इसके साथ ही बार बार लाइट जाने से नलकूप नहीं चल पा रहे। क्षेत्र के अधिकांश किसान छोटे जोत वाले हैं, जो खरीफ सीजन में मुख्य रूप से बाजरा और कुम्हड़ा की खेती करते हैं। रबी सीजन में समय पर पलेवा न होने के कारण गेहूं की बुवाई भी देर से हुई। वर्तमान में स्थिति यह है कि किसान अपनी फसल में अब तक केवल एक ही सिंचाई कर पाए हैं। इससे किसानों की चिंता बढ़ती जा रही है। वहीं कुठौंद पावर हाउस ...