बदायूं, फरवरी 25 -- सहसवान, संवाददाता। सहसवान क्षेत्र के ग्राम कुकरईया की रहने वाली सुनीता पत्नी देवेंद्र सिंह की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। महिला ने बताया कि वह एक पैर से दिव्यांग है। उसके पति मजदूरी करते हैं। 24 फरवरी को शाम करीब पांच बजे वह खेत में गेहूं की सिंचाई कर रही थी। आरोप है कि खेत ऊंचा होने से पानी राजेश पुत्र बादाम और अतर सिंह पुत्र फतेह के खेत में चला गया, जिससे दोनों गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर धक्का देकर गिराया और लात-घूंसों से मारपीट की। पीड़िता ने बताया कि वह जान बचाकर घर पहुंची, लेकिन राजेश, अतर सिंह, नीलम पुत्री बादाम और मिथलेश पत्नी राजेश लाठी-डंडे लेकर एकराय होकर घर में घुस आए। आरोप है कि चारों ने उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.