सिंचाई के अभाव में सूख रहीं फसलें
ललितपुर, जुलाई 30 -- क्षेत्र में बारिश नहीं होने से खरीफ की फसलें सूखने लगी हैं। उड़द, तिल, मूंगफली, ज्वार, धान और खरीफ की अन्य फसलें पर्याप्त नमी के अभाव में बुरी तरह से प्रभावित हो रही हैं। खेतों में दरारें पड़ने लगी हैं और फसलों की बढ़ोत्तरी थम गयी है। पत्तियां पीली पड़ने लगी हैं। किसानों का कहना है कि समय पर बारिश नहीं हुई तो फसलों को भारी नुकसान हो सकता है। कई किसानों ने उधार लेकर बीज और खाद की व्यवस्था की थी, लेकिन अब वर्षा न होने से उनकी चिंता बढ़ गई है। जिन क्षेत्रों में सिंचाई के पर्याप्त साधन नहीं हैं, वहां स्थिति और अधिक गंभीर बनी हुई है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बांका : बारिश के अभाव में धान रोपनी प्रभावित, किसान परेशान कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि आगामी दिनों में अच्छी वर्षा होने पर फसलों को कुछ राहत मिल सकती है, लेकिन यदि बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.