सिंचाई के अभाव में सूख गए अधिकांश पौधे, लाखों की योजना पर उठे सवाल
दुमका, मई 19 -- दलाही, प्रतिनिधि। मसलिया प्रखंड अंतर्गत दलाही पंचायत के बेड़ियाबाद गांव में संचालित बिरसा हरित बागवानी योजना इन दिनों अनियमितताओं को लेकर चर्चा में है। आश्रम दलाही मुख्य सड़क किनारे करीब चार एकड़ भू-भाग में तीन लाभुकों के नाम पर स्वीकृत आम बागवानी योजना की स्थिति बदहाल हो चुकी है। योजनास्थल पर अधिकांश पौधे सूख चुके हैं और केवल लगभग 50-60 पौधे ही जीवित दिखाई दे रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि सिंचाई की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है।
योजना की जानकारी जानकारी के अनुसार एक आम बागवानी योजना में कुल 118 उन्नत किस्म के फलदार पौधे लगाने का प्रावधान है। इसमें आम, नींबू एवं जामुन के पौधे शामिल किए जाते हैं। बेड़ियाबाद में मिश्रित बागवानी योजना के तहत चार लाभुकों के नाम पर कुल 472 पौधे लगाए गए थे, लेकिन व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.