सोनभद्र, फरवरी 2 -- म्योरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के बघमंदवा गांव में रविवार को एक किशोरी की सिंचाई कूप में डूबने से मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजवा दिया। रविवार की शाम 15 वर्षीय चंदा कुमारी पुत्री रामजीत अपनी 12 वर्षीय छोटी बहन के साथ घर से लगभग एक किलोमीटर दूर लकड़ी बीनने गई थी। इसी दौरान पास में बने सिंचाई कूप के निकट उसका पैर फिसल गया, जिससे वह अनियंत्रित होकर कूप में गिर गई। बहन ने घटना देख शोर मचाया, जिस पर आसपास मौजूद ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से किशोरी को कूप से बाहर निकालकर तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर ले जाया गया, जहां मौजूद चिकित्सक डा. लालजी ने प्रारंभिक जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.