सोनभद्र, मार्च 20 -- म्योरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। म्योरपुर थाना क्षेत्र के चैरी गांव में शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे एक युवक के सिंचाई कूप में कूद गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक किन परिस्थितियों में सिंचाई कूप में कूदा इसकी जानकारी नहीं हो सकी थी। म्योरपुर थाना क्षेत्र के चैरी गांव निवासी 25 वर्षीय नेहरूलाल पुत्र रामप्रसाद गुरुवार शाम गांव के कुछ श्रमिकों के साथ गुजरात जाने के लिए रेणुकूट रेलवे स्टेशन गया था। किसी कारणवश वह वहां से नहीं जा सका और देर रात करीब 2 बजे घर लौट आया। सुबह करीब 11 बजे वह सो कर उठा और घर के पास स्थित सिंचाई कूप के पास पहुंच गया, जहां परिजन कपड़े धो रहे थे। इसी दौरान उसने अचानक कूप में छलांग लगा दी। घटना देख परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों की मदद से युवक को कूप से बाहर निका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.