देवघर, अप्रैल 18 -- चितरा। मनरेगा योजना के तहत सिंचाई कूप निर्माण में अनियमितता और सरकारी राशि के दुरुपयोग की शिकायत की गयी है। आमजोरा निवासी राजेश महतो ने जिला एवं सत्र न्यायाधीश देवघर को आवेदन देकर निष्पक्ष जांच की मांग की है। आवेदन के अनुसार, मौजा आमजोरा के खाता संख्या 531, प्लॉट संख्या 18, दाग संख्या 02 पर मनरेगा के तहत सिंचाई कूप निर्माण कार्य योजना संख्या 03/2023-24 के अंतर्गत स्वीकृत किया गया है। योजना की कुल स्वीकृत राशि 3 लाख 96 हजार रुपए बताई गई है। आरोप है कि कूप निर्माण निजी लाभ के उद्देश्य से चहारदीवारी के अंदर कराया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों को लाभ नहीं मिल पा रहा है। यह भी पढ़ें- जलमीनार से एक बूंद नसीब नहीं हुआ पानी, सरकारी पैसा हुआ बेकार जिस जमीन पर निर्माण कराया जा रहा है, अन्य हिस्सेदारों या ग्रामीणों की सहमति भी नहीं ...