सिंचाई कालोनी की छत पर आराम फरमाते दिखा तेंदुआ
बहराइच, मई 15 -- मिहींपुरवा संवाददाता। कतर्निया रेंज में स्थापित गिरिजापुरी सिंचाई कालोनी में घुसा तेंदुआ शुक्रवार को सुबह छत पर आराम फरमाता दिखा। सुबह घर से बाहर टहलने के लिए निकले लोगों की नजर छत पर मौजूद तेंदुए पर पड़ी। शोर मचाते हुए सभी अपने कमरे की तरफ भागे। शोर सुनकर तेंदुआ छत से छलांग लगाकर नीचे आ गया। इसके बाद जंगल में चला गया। मौके पर पहुंचे वनकर्मियों ने तेंदुए के मूवमेंट को देखते हुए कालोनी के लोगों को सतर्क किया है। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के सुजौली थाना क्षेत्र में गिरिजापुरी सिंचाई कालोनी सेंचुरी के बीच में स्थित है। यहां आए दिन वन्यजीवों की आमद बनी रहती है। यह भी पढ़ें- बहराइच : सिंचाई कालोनी की छत पर आराम फरमाते दिखा तेंदुआ सुबह करीब पांच बजे जब लोग टहलने के लिए घरों से बाहर निकले थे कि उनकी नजर छत पर आराम फरमाते तेंदुए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.