बदायूं, मई 3 -- मजदूरी पर मेंथा की फसल की सिंचाई करने जा रहे एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी। युवक की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसा बिसौली कोतवाली क्षेत्र के हरदासपुर गांव के पास हुआ। गांव निवासी योगेश मौर्य 27 वर्ष पुत्र किशनलाल शनिवार रात मजदूरी पर मेंथा की फसल की सिंचाई करने जा रहे थे। इसी दौरान वह बरेली-चंदौसी रेल मार्ग पर ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। रात करीब दो बजे परिवार वालों को घटना की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच शुरू कर दी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.