आजमगढ़, जून 9 -- जहानागंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के एकौना गांव में सोमवार की सुबह खेत की सिंचाई करने गए होमगार्ड की करंट लगने से मौत हो गई। वह डायल 112 का वाहन चलाते थे। घटना की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। जहानागंज थाना क्षेत्र के एकौना गांव निवासी 55 वर्षीय संजय पांडेय घर से 100 मीटर की दूरी पर खेत में सिंचाई करने गए थे। खेत के पास लगे पोल के स्टेवायर में करंट उतर रहा था। उसकी चपेट में आने से संजय की मौत हो गई। वह मौके पर गिरे पड़े थे। गांव के लोगों ने देखा तो परिजनों को जानकारी दी। परिजन उन्हें लेकर राजकीय मेडिकल कालेज चक्रपानपुर पहुंचे, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। संजय मेंहनगर थाने में ड्यूटी करते थे। डायल 112 का वाहन चला...