पीलीभीत, मार्च 27 -- पीलीभीत। थाना जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम कल्याणपुर चक्रतीर्थ निवासी द्रोपदी ने थाना जहानाबाद में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि 18 मार्च को सुबह 11 बजे वह अपने पति पोशाकीलाल के साथ खेत पर सिंचाई करने के लिए गए थे। तभी गांव के ही दुर्जनलाल,कौशल्या देवी,राजेंद्र लाठी,डंडे और धारदार हथियार लेकर वहां पहुंच गए। आरोपियों ने गाली गलौच करते हुए मारपीट की। जिससे वह और उसका पति गंभीर घायल हो गया। आसपास के लोगों के एकत्र हो जाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देता हुआ फरार हो गया। पुलिस ने घायलों का मेडीकल कराकर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.