सिंचाई करने गए किसान की सर्पदंश से मौत
आजमगढ़, मई 21 -- आजमगढ़। बिलरियागंज के भलुवाई गांव में बुधवार रात सर्पदंश से किसान की मौत हो गई। वह धान की नर्सरी की सिंचाई करने गया था। भलुवाई गांव निवासी महेंद्र यादव (55 वर्ष) बुधवार रात करीब आठ बजे धान की नर्सरी की सिंचाई करने के लिए खेत में गए थे। नलकूप के पास उन्हें सांप ने डस लिया। इसके बाद उन्होंने घर पहुंचकर घटना की जानकारी दी। कुछ ही देर में उनकी हालत बिगड़ गई। परिजन उन्हें बिलिरयागंज सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख रेफर कर दिया। इस पर उन्हें मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। यह भी पढ़ें- किसान को सांप ने काटा, हालत गंभीर उनका एक बेटा और दो बेटियां हैं। घटना के बाद से परिवार के लोग रो-रो कर बेहाल हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.