पूर्णिया, मार्च 13 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिहार में सिंचाई और बाढ़ प्रबंधन से जुड़ी लंबित परियोजनाओं को लेकर पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने संसद में महत्वपूर्ण सवाल उठाया। उन्होंने केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय से पूछा कि प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना और त्वरित सिंचाई लाभ कार्यक्रम के अंतर्गत बिहार में स्वीकृत वृहद और मध्यम सिंचाई तथा बाढ़ प्रबंधन परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति क्या है। सांसद ने जिला-वार जानकारी, परियोजनाओं की समयसीमा, सिंचाई क्षमता, खर्च की गई राशि और देरी के कारणों का भी विस्तृत ब्योरा मांगा। उन्होंने यह भी जानना चाहा कि बार-बार बाढ़ और सूखे से जूझ रहे बिहार में इन परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के लिए सरकार कौन-कौन से निगरानी तंत्र अपना रही है। संसद में पप्पू यादव द्वारा पूछे गए प्रश्न के जवाब...