सिंचाई और पेयजल समस्या को लेकर विधायक ने लिखा पत्र
औरंगाबाद, जुलाई 26 -- अंबा, संवाद सूत्र। कुटुंबा विधायक ललन राम ने सिंचाई और पेयजल की समस्या को लेकर मुख्यमंत्री को दो पत्र भेजकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। एक पत्र में उन्होंने झारखंड के पलामू जिले स्थित हड़ियाही डैम के अधूरे कार्य को जल्द पूरा कराने के लिए झारखंड सरकार से पहल करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा है कि डैम का फाटक उठाकर वेल्डिंग कर दिया गया है, जिससे पानी का भंडारण नहीं हो पा रहा है। साथ ही डैम की नहर का कार्य भी अधूरा है। इसके कारण औरंगाबाद जिले के कुटुंबा और देव प्रखंड की हजारों हेक्टेयर कृषि भूमि सिंचाई से वंचित हो रही है। दूसरे पत्र में विधायक ने कुटुंबा, नवीनगर, देव और मदनपुर प्रखंड के कई गांवों में चापाकलों की कमी का मुद्दा उठाया है। उन्होंने कहा कि पर्याप्त चापाकल नहीं होने से ग्रामीणों को पेयजल के लिए दूर-दूर त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.