हल्द्वानी, जून 9 -- हल्द्वानी। सिंचाई सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष हरीश पांडे ने मंगलवार को पदभार ग्रहण किया। सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता संजय शुक्ला ने उन्हें कार्यभार सौंपा। इस अवसर पर पांडे ने कहा कि सिंचाई और पेयजल के लिए रोडमैप तैयार किया जाएगा, ताकि किसानों को सिंचाई और आम लोगों को पेयजल संकट का सामना न करना पड़े। दर्जाधारी हरीश पांडे ने कहा कि जमरानी बांध का निर्माण तय समय में कराना प्रमुख लक्ष्य है, जिससे हल्द्वानी को पेयजल और उत्तर प्रदेश तक सिंचाई के लिए आवश्यकता के अनुसार पानी मिल सके। बताया कि मैदानी के साथ ही पर्वतीय जिलों में खराब पड़ी नहरों और गूलों को ठीक कराकर किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाया जाएगा। यह भी पढ़ें- सिंचाई और पेयजल का बनेगा रोडमैप : पांडे

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...