सिंचाई, बिजली, पानी और किसानों के मुद्दे को लेकर सड़क पर उतरे सपाई
चंदौली, जून 20 -- चंदौली, संवाददाता। जनहित और किसानों के मुद्दों को लेकर शुक्रवार को सपाई सड़क पर उतर गए। सपाइयों ने पांच सूत्रीय मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान सपाजनों ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं जुलूस के रूप में कलक्ट्रेट में डीएम को ज्ञापन देने जा रहे सपाइयों की पुलिस से हल्की नोंकझोंक हुई। पुलिस ने बकाएदे बैरिकेडिंग लगाकर सपाजनों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन सपाई पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू और पूर्व सांसद रामकिशुन के नेतृत्व में पुलिस की घेरबंदी को तोड़ते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे हालांकि उन्हें मुख्य गेट पर रोक दिया गया और वहीं एडीएम राजेश कुमार को मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा।
किसानों की समस्याएं इससे पहले चंदौली के हाईवे किनारे बिछिया स्थित धरना स्थल पर पूर्व सांसद रामकिशुन ने कहा कि किसानों की आय दो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.