बिहारशरीफ, फरवरी 2 -- सिंघौल स्कूल में छात्रों को फाइलेरिया से बचाव की दी गयी जानकारी सीएचओ की अगुआई में रोगी हितधारक मंच का हुआ गठन सरमेरा, निज संवाददाता। प्रखंड की ससौर पंचायत के सिंष्घौल स्कूल में छात्रों को फाइलेरिया से बचाव की जानकारी दी गयी। वहां सीएचओ मेघा कुमारी की अगुआई में रोगी हितधारक मंच का गठन किया गया। सीएचओ ने कहा कि फाइलेरिया बीमारी बहुत कष्टकारी होता है। लेकिन, इस बीमारी के लक्षण प्रकट होने में 10 से 12 साल तक का समय लग सकता है। ऐसे में बचाव ही बेहतर उपाय है। इसके लिए 10 फरवरी से सर्वजन दवा सेवन (एमडीए) अभियान चलाया जाएगा। इसमें दो साल से अधिक उम्र के सभी स्वस्थ लोगों को दवाएं दी जाएंगी। पांच साल तक लगातार साल में एक एक डोज लेने से इस गंभीर बीमारी से बचा जा सकता है। उन्होंने लोगों से अभियान के दौरान दवा खाने की अपील की। म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.