समस्तीपुर, जनवरी 31 -- कल्याणपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंघिया गांव के वार्ड 13 में शुक्रवार की शाम धान कुट्टी मशीन में फंसने से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। महिला की पहचान गांव के ही रिटायर शिक्षक सोगारथ साह की पत्नी प्रमिला देवी (65) के रूप में हुई है। लोगों के मुताबिक उक्त महिला अपने दरवाजे पर धान कूटाने के दौरान ट्रैक्टर में लगी धनकुट्टी मशीन में अचानक फंस गई जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हालांकि ट्रैक्टर में लगी धनकुट्टी मशीन घटनास्थल के समीप ही लगे रहने की बात लोगों ने बतायी। सूचना फैलते ही घटनास्थल पर आसपास के लोगों की भीड़ भी जुट गई। उधर, थानाध्यक्ष रणवीर कुमार राउत ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.