समस्तीपुर, दिसम्बर 1 -- सिंघिया। प्रखंड के गांवों से लेकर नगर पंचायत इलाकों को चार साल पूर्व ही ओडीएफ कर दिया गया। लेकिन ओडीएफ के लिए निर्धारित मानकों की अनदेखी की गई। इसका पड़ताल भी सरकारी स्तर पर केवल कोरम बन कर रह गया। अधिकांश ओडीएफ घोषित पंचायत में अब भी सैंकड़ों परिवारों में शौचालय नहीं है। खासकर प्रखंड के महादलित टोलों में शौचालय नहीं बन पाया है, ऐसे में यहां के लोग खुले में शौच जाने को विवश हैं। वहीं अब प्रखंड में सरकार की ओर से ओडीएफ प्लस करने की तैयारी चल रही है। इसके तहत प्रखंड में भारत स्वच्छ मिशन और लोहिया स्वच्छता अभियान चलाए जा रहे हैं। इस क्रम में प्राय: सभी पंचायतों में कचरा प्रबंधन इकाई खोले गए हैं। यह भी अपने उद्देश्य में सफल नहीं हो पा रही है। एक भी पंचायत में कचरा प्रबंधन को लेकर सरकार के द्वारा जारी दिशा निर्देश का अनुप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.