सिंघिया चौक पर ट्रक-हाइवा की टक्कर, वाहन क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचे चालक
मुंगेर, मई 17 -- हेमजापुर, संवाद सूत्र। सफियासराय थानाक्षेत्र के सिंघिया चौक पर रविवार की सुबह ट्रक और बालू लदे हाइवा वाहन के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि, दोनों वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि संयोग अच्छा रहा कि दोनों चालक बाल-बाल बच गए, जबकि एक चालक को हल्की चोटें आईं। मौका देख दोनों चालक भाग निकले। बीच सड़क पर दो वाहनों की टक्कर से करीब तीन घंटे तक एनएच 80 पर यातायात बाधित रही। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लखीसराय की ओर से बालू लदा हाइवा, जबकि मुंगेर की तरफ से ट्रक आ रही थी। यह भी पढ़ें- ट्रक और हाइवा की आमने-सामने टक्कर, चालक घायल सिंघिया चौक के समीप दोनों वाहन आमने-सामने टकरा गए। टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि, आसपास के लोग दहशत में आ गए। हादसे के समय सड़क किनारे मौजूद दुकानें भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.