बागपत, अप्रैल 8 -- अमीनगर सराय। डौला गांव से बसौद नहर पटरी पर डीजल व पेट्रोल बेचते दो को पकड़ा। पकड़े गए आरोपियो के पास से 360 लीटर डीजल, 70 लीटर पेट्रोल, एक ऑटो तथा एक इको कार बरामद हुई। दोनों आरोपियो के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। बुधवार को 11 बजे डौला पुलिस को सूचना मिली कि डौला गांव के समीप बसौद नहर पटरी पर अवैध रूप से डीजल व पेट्रोल बेचा जा रहा है। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए मौके से एक इको कार तथा एक ऑटो पकड़ा। ईको कार से आठ केन में 360 लीटर डीजल तथा ऑटो से तीन केन में 70 लीटर पेट्रोल बरामद हुआ। दोनों गाड़ी चालकों को पुलिस ने पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी जैकी खान निवासी बिलोचपुरा तथा सावन निवासी धनौरा सिल्वरनगर हैं। दोनों आरोपियो ने पूछताछ में बताया की वे हरियाणा से तेल खरीदकर 10 रूपये के लाभ से यहां बेचते थे। पुलिस ने पूर्ति विभाग को सूचना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.