नई दिल्ली, मार्च 9 -- कांग्रेस के सीनियर नेता व जाने-माने वकील अभिषेक मनु सिंघवी, तृणमूल कांग्रेस प्रत्याशी व पश्चिम बंगाल के मंत्री बाबुल सुप्रियो समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के कई नेता सोमवार को राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुए। प्राप्त रिपोर्टों के मुताबिक, तेलंगाना में कांग्रेस उम्मीदवार अभिषेक मनु सिंघवी और वी. नरेंद्र रेड्डी राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुए। पश्चिम बंगाल से तृणमूल कांग्रेस के 4 और भारतीय जनता पार्टी के एक उम्मीदवार बिना किसी मुकाबले के राज्यसभा के लिए चुन लिए गए। यह भी पढ़ें- पीएम मोदी ने बालेंद्र शाह को मिलाया फोन, नेपाल चुनाव जीतने पर दी बधाई तृणमूल कांग्रेस के बाबुल सुप्रियो, मशहूर वकील मेनका गुरुस्वामी, राज्य के पूर्व पुलिस प्रमुख राजीव कुमार और अभिनेत्री कोयल मलिक इनमें शामिल हैं। वहीं,...