सिंघवा से लापता युवक-युवती बरामद, शादी के बाद नगर थाना पहुंचे
देवघर, सितम्बर 16 -- नगर थाना क्षेत्र के सिंघवा से लापता युवक-युवती को पुलिस ने बरामद कर लिया है। दोनों के बरामद होने से पहलम आपस में शादी कर ली है। बताया जाता है कि युवक-युवती के लापता होने के बाद लड़की पक्ष की ओर से नगर थाना में शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत मिलने के बाद मामले की छानबीन करते हुए दोनों के संभावित ठिकानों की जानकारी जुटाई जा रही थी। इसी क्रम में दोनों के बरामद होने की सूचना मिली। थाना पहुंचने के बाद युवक-युवती ने पुलिस के समक्ष अपने संबंध और शादी की जानकारी दी। इधर लड़की पक्ष की ओर से पूर्व में की गई शिकायत को देखते हुए पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि दोनों कब और किन परिस्थितियों में घर से निकले थे। साथ ही शादी से संबंधित दस्तावेज और दोनों के बयानों का भी सत्यापन किया जा रहा है।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.