लखीमपुरखीरी, मई 3 -- कस्बे में इन दिनों साइकिल चोरों से लोग परेशान हैं। दो हफ्तों में चोर छह-सात साइकिलें चोरी कर चुके हैं। भेड़ौरा मोहल्ले के विजयराज सिंह की घर के बाहर खड़ी साइकिल बीस अप्रैल की सुबह चोर उठा ले गए। इसी मोहल्ले के शिवलाल की साइकिल भी घर के बाहर से चोरी हो गई। इजहार हाशमी के यहां काम करने वाले युवक की साइकिल 23 अप्रैल को दुकान के बाहर से गायब हो गई। रामकिशोर की दुकान पर काम करने वाले नौरंगाबाद के युवक की साइकिल भी चोर उठा ले गए। तीन मई की सुबह दुर्गा मंदिर के पास से भी एक साइकिल चोरी हो गई। यह भी पढ़ें- चोरों ने गायब कर दी घर के सामने खड़ी बाइक लगातार चोरी हो रही साइकिलों से लोग परेशान हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...