लखीमपुरखीरी, मार्च 15 -- एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने सिंगाही थाने में तैनात एक दरोगा और दो सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया है। उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद विभागीय कार्रवाई की भी बात कही जा रही है। वही दूसरी तरफ एसपी ने पलिया कस्बा चौकी इंचार्ज को भी लाइन हाजिर कर दिया है। सिंगाही पुलिस और एसओजी ने मिलकर कुछ दिनों पहले रेप के एक आरोपी का एनकाउंटर किया था। उसके पैर में गोली लगी थी। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसकी सुरक्षा व्यवस्था में सिंगाही थाने के दरोगा आकाश भाटी, सिपाही कुलदीप कुमार और दीवान बृजेंद्र प्रताप सिंह की ड्यूटी लगी थी। कस्टडी में उससे कोई मिल नहीं सकता था। लेकिन आरोपी का वीडियो और बाइट बनी और वह सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। एसपी ने इसे दरोगा और सिपाहियों की लापरवाही ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.