सिंगाहीडीह में भीषण आग, दो घर और पांच एकड़ फसल जली
देवरिया, अप्रैल 2 -- भटनी (देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। देवरिया जिले के भटनी क्षेत्र के सिंगाहीडीह गांव में गुरुवार की दोपहर अचानक लगी आग से करीब पांच एकड़ से अधिक गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। साथ ही दो रिहायशी झोपड़ियां भी आग की चपेट में आकर पूरी तरह जल गईं। घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन दल मौके पर पहुंचा। ग्रामीणों के सहयोग से करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। घटना की जानकारी मिलने पर थानेदार मृत्युंजय राय भी मौके पर पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया। वहीं राजस्व विभाग की टीम भी आगजनी में हुए नुकसान का आकलन करने में जुटी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.