रांची, जून 3 -- रांची। मनी लाउंड्रिंग में आरोपी आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल और उनके पति अभिषेक झा ने बुधवार को पीएमएलए की विशेष अदालत में अपना पासपोर्ट जमा कर दिया। दोनों हाल ही में सिंगापुर से लौटे हैं, जहां वे अपनी बेटी के इलाज के लिए गए थे। इससे पहले पूजा सिंघल और अभिषेक झा ने अदालत में याचिका दायर कर पासपोर्ट रिलीज करने तथा विदेश यात्रा की अनुमति मांगी थी। याचिका में बताया गया था कि उनकी बेटी गंभीर न्यूरोलॉजिकल बीमारी से पीड़ित है और उसके इलाज के लिए सिंगापुर जाना आवश्यक है। अदालत ने उन्हें विदेश यात्रा की अनुमति देते हुए शर्त रखी थी कि वे 31 मई तक रांची लौट आएंगे और वापसी के एक सप्ताह के भीतर अपना पासपोर्ट अदालत में जमा करेंगे। यह भी पढ़ें- पल्स अस्पताल की डिस्चार्ज याचिका पर सुनवाई 12 को अदालत के आदेश का अनुपालन करते हुए दोनों बुधवार क...