नई दिल्ली, जुलाई 3 -- MCX Gold Silver Rates Today: सोने और चांदी की कीमतों में शुक्रवार, 3 जुलाई की सुबह जोरदार उछाल देखने को मिली। एमसीएक्स पर दोनों मेटल के भाव करीब 2 प्रतिशत तक चढ़ गए। इस तेजी के पीछे मुख्य वजह अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में बड़ी बढ़ोतरी की संभावनाओं का कम होना और दुनियाभर के बाजारों से मिल रहे सकारात्मक संकेत हैं।क्या हैं ताजा भाव? भारत में सुबह करीब 9:05 बजे एमसीएक्स पर अगस्त डिलीवरी वाले सोने के वायदा भाव 2077 रुपये यानी 1.40 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,47,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए। वहीं, सितंबर डिलीवरी वाली चांदी के कांट्रेक्ट की कीमत 4256 रुपये यानी 1.80 प्रतिशत उछलकर 2,37,456 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। यह भी पढ़ें- सोने के भाव में 3 हफ्ते की सबसे बड़ी उछाल, 4,151 डॉलर के हुआ पार, चांदी भी ...