सिंगापुर में मिथिला की कला का प्रदर्शन
दरभंगा, अगस्त 25 -- दरभंगा। जिले के माधोपट्टी निवासी विनोद नारायण पाठक व शिव दुलारी देवी के पुत्र जयप्रकाश पाठक को बीते रविवार को सिंगापुर में संयुक्त राज्य अमेरिका के राजदूत डॉ. अंजनी कुमार सिन्हा ने प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया। मुख्य अतिथि राजदूत डॉ. सिन्हा व विशिष्ट अतिथि भारतीय उच्चायोग, सिंगापुर के द्वितीय सचिव (वाणिज्य एवं वीजा) अरविंद श्रीवास्तव ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। सृष्टि फाउंडेशन, दरभंगा के संस्थापक गुरु जयप्रकाश पाठक के नेतृत्व में नौ बच्चों ने अपनी बेहतरीन कला का प्रदर्शन किया। प्रथम चरण में ओडिसी में शिव स्तुति और सीता हरण की जीवंत प्रस्तुति दी। दूसरे चरण के ऋतु चक्र में मिथिला की संस्कृति में रची-बसी कुल 12 महीनों के लोक नृत्यों की समेकित मधुर प्रस्तुति हुई। यह भी पढ़ें- झारखंड हिंदी साहित्य संस्कृत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.