वाराणसी, फरवरी 25 -- वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिंगापुर दौरे पर हस्तशिल्प-हथकरघा उत्पादों को विदेशी प्रतिनिधियों को उपहार स्वरूप भेंट कर रहे हैं। विभिन्न जिलों के उत्पादों को इन विशेष उपहारों में शामिल किया गया है। इनमें बनारस की गुलाबी मीनाकारी के उत्पाद भी शामिल हैं। गुलाबी मीनाकारी के हस्तशिल्पी नेशनल अवार्डी कुंज बिहारी ने बताया कि मुख्यमंत्री विदेशी प्रतिनिधियों को इन उत्पादों को उपहार स्वरूप देने से शिल्पकला प्रोत्साहित होगी। गुलाबी मीनाकारी को भौगोलिक संकेतक (जीआई) टैग प्राप्त है, जिससे इसकी विशिष्टता और गुणवत्ता को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रमाणिक पहचान मिली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.