सिंगापुर में बैंक में नौकरी का झांसा दे 5.35 लाख हड़पे
देहरादून, अगस्त 19 -- सिंगापुर में बैंक में नौकरी का लालच देकर कोटद्वार के एक युवक से 5.35 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। पीड़ित की शिकायत पर कोटद्वार में दर्ज जीरो एफआईआर के आधार पर अब देहरादून की पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मानपुर, कोटद्वार निवासी सुशांत सिंह रावत के अनुसार वर्ष 2023 में दिल्ली के महिपालपुर में उनकी मुलाकात जामनगर गुजरात निवासी मसूरा मयूब पूंजा उर्फ मयूर से हुई थी। आरोपी ने उन्हें सिंगापुर के डीबीएस बैंक में नौकरी दिलाने का ऑफर देकर पैसों की मांग की थी। जनवरी 2025 में जब सुशांत अपने एक परिजन के इलाज के लिए देहरादून के पटेलनगर स्थित अस्पताल में मौजूद थे तब आरोपी ने उनसे फिर से संपर्क किया। सुशांत ने अस्पताल से ही जनवरी और फरवरी 2025 के बीच अपने मोबाइल बैंकिंग ऐप से आरोपी के बैंक खाते में कुल 5.35...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.