मुरादाबाद, फरवरी 26 -- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के अवसर पर प्रवासी भारतीयों के साथ विशेष निवेश संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। स्योहरा से जुड़े शिक्षाविद एवं उद्योगपति अमित चौहान की प्रमुख भूमिका रही। लक्ष्य ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के प्रबंधक अनुराग चौहान ने बताया कि इस कार्यक्रम के आयोजन में कालेज के चेयरमैन बड़े भाई अमित चौहान और सिंगापुर स्थित संस्था 'संस्कार' ने सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रवासी भारतीयों को उत्तर प्रदेश में निवेश के अवसरों से जोड़ना व राज्य में उद्योग,अवसंरचना, शिक्षा और उद्यम विकास की संभावनाओं पर सार्थक संवाद स्थापित करना था। कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश की नई औद्योगिक नीतियों,निवेश अनुकूल वातावरण और सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की विस्तृत जानकारी साझा की। ...