नई दिल्ली, फरवरी 25 -- चेन्नई में सिंगापुर जाने वाली इंडिगो एयरलाइंस के यात्रियों को हवाई अड्डे पर भारी परेशानी का सामना करना पड़ा, क्योंकि उनकी उड़ान में अज्ञात कारणों से देरी हो गई थी। सूत्रों के जरिए यह जानकारी मिली। 24 फरवरी को हुई यह घटना बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल है। रिपोर्ट के अनुसार, कुछ नाराज यात्रियों ने निजी विमान के चालक दल से बहस भी की। वीडियो में दिख रहा है कि विमान में सवार यात्री चालक दल से उड़ान में देरी का कारण पूछ रहे हैं। वीडियो में एक यात्री को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि एयर कंडीशनिंग बार-बार चालू-बंद होने से हमें सांस लेने में भी दिक्कत हो रही थी। एक अन्य यात्री ने पूछा कि हम कब से इंतज़ार कर रहे हैं? हम इतनी देर तक बैठकर इंतजार नहीं कर सकते। सोशल मीडिया हैंडल एविएशन तमिलनाडु ने अपने अकाउंट पर लगभग एक मिनट क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.