प्रयागराज, जून 21 -- प्रयागराज। साइबर अपराधियों ने सिंगापुर में तथाकथित कंपनी में नौकरी के लिए ऑनलाइन भर्ती के नाम पर 8.70 लाख रुपए की ठगी कर ली। सुलेमसराय के मोहम्मद तारिक की तहरीर पर धूमनगंज पुलिस एफआईआर दर्ज कर जांच में जुटी है। मोहम्मद तारिक की तहरीर के मुताबिक, कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने स्वयं को एकेडमी आफ मेडिसिन सिंगापुर से संबंधित भर्ती का दावा करते हुए नौकरी दिलाने का झांसा दिया। आरोप है कि विभिन्न शुल्क प्रोसेसिंग फीस एवं अन्य औपचारिकताओं के नाम पर ऑनलाइन माध्यम से अलग-अलग समय पर कुल 8.70 लाख रुपए खातों में जमा करा लिए। इसके बाद एग्रीमेंट पत्र भेजा, जिसका अवलोकन करने पर फर्जी एवं संदिग्ध होने का आभास हुआ। यह भी पढ़ें- वर्क वीजा के नाम पर युवक से 3.15 लाख की ठगी मोहम्मद तारिक ने तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कल कर शिकायत दर्ज...