लखीमपुरखीरी, मार्च 22 -- चैत्र नवरात्र पर सिंगहा खुर्द गांव में चल रहे शतचंडी महायज्ञ के साथ दिन में रामलीला और रात में कृष्णलीला का मंचन शुरू हो गया। कृष्णलीला में कृष्ण जन्म का भावपूर्ण मंचन कर कलाकारों ने अपने जीवंत अभिनय से सभी दर्शकों को भावविभोर कर उनकी तारीफ हासिल की। इसे देखने प्रधान प्रतिनिधि श्याममोहन दीक्षित सहित तमाम ग्रामीण पहुंचे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...