लखीमपुरखीरी, मई 25 -- बेलरायां वन रेंज के सिंगहा खुर्द गांव के पास कई दिनों से दहशत की वजह बनी मादा तेंदुआ सोमवार तड़के वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गई। तेंदुए के पकड़े जाने की खबर मिलने पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। इस तेंदुए की वजह से यहां के लोग दिन ढलते ही घरों से निकल नहीं रहे थे। इलाके में चार दिनों के भीतर यह दूसरा तेंदुआ वन विभाग के पिंजरे में कैद हुआ है। अभी यहां और तेंदुआ होने की आशंका जताई गई है। सिंगहा खुर्द गांव के पास तेंदुए की लगातार चहलकदमी को को देखते हुए वहां की अस्थायी गौशाला के पास वन विभाग ने पिंजरा लगाया था। यह भी पढ़ें- चार दिन में दूसरा तेंदुआ पिंजरे में कैद, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस सोमवार सुबह करीब तीन बजे पिंजरे में बंधी बकरी का शिकार करने घुसा तेंदुआ उसमें कैद हो गया। इसकी खबर मिलते ही रेंजर भूपेंद्र सिंह...