पाकुड़, नवम्बर 30 -- नगर प्रशासक अमरेंद्र कुमार चौधरी के आदेशानुसार पाकुड़ नगर क्षेत्र के मुख्य बाजार के दुकानों में प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल को रोक थाम के लिए जांच अभियान चलाया गया। जांच अभियान में कुछ दुकानदारों द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक एवं प्रतिबंधित प्लास्टिक सामानों का इस्तेमाल करते हुए पाया गया। प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल करते दुकानदारों से कुलRs.2200 का जुर्माना राशि वसूल किया गया। उन्हें आगे से प्रतिबंधित प्लास्टिक सामानों और सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने का निर्देश भी दिया गया। मौके पर नगर मिशन प्रबंधक मनीष कुमार मिश्रा, टैक्स दारोगा राजस्व निरीक्षक व अन्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.