चंदौली, मई 16 -- पीडीडीयू नगर। विश्व पर्यावरण दिवस-2026 अभियान के अंतर्गत मिशन लाइफ के तहत शनिवार को पीडीडीयू रेल मंडल की ओर से विभिन्न स्टेशनों और जंक्शनों पर यात्रियों को सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करने के लिए जागरूक किया गया। रेलवे की ओर से पर्यावरण संरक्षण संबंधी जनजागरूकता अभियान चलाकर यात्रियों को जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को पीडीडीयू, गया जी, सासाराम, डेहरी और अनुग्रह नारायण रोड सहित अन्य स्टेशनों पर यात्रियों एवं रेलकर्मियों के मध्य विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान 'सिंगल यूज प्लास्टिक को ना कहें' संदेश पर विशेष बल देते हुए पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, जल एवं ऊर्जा बचत तथा सतत जीवनशैली अपनाने के लिए जागरूक किया गया। यह भी पढ़ें- डीआरएम ने साइकिल से दफ्तर पहुंचकर दिया पर्यावरण संरक्षण का सं...