फरीदाबाद, जून 28 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। भारत विकास परिषद की केशव शाखा के तत्वावधान में स्वच्छ भारत अभियान-प्लास्टिक हटाओ, पर्यावरण बचाओ का आयोजन किया गया। इसमें जन कल्याण चैरिटेबल ट्रस्ट, मैत्री क्लब एवं मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर-21सी ने भी सहयोग किया। इस अभियान का उद्देश्य अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखना, सिंगल-यूज प्लास्टिक के प्रति जन-जागरुकता बढ़ाना तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाना था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...