देवघर, फरवरी 27 -- देवघर,प्रतिनिधि। शहर को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (धनबाद डिवीजन) द्वारा देवघर नगर निगम को एक जागरूकता रथ उपलब्ध कराया गया है। यह जागरुकता रथ नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में भ्रमण कर नागरिकों को सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करेगा। इस संबंध में नगर आयुक्त सह प्रशासक रोहित सिन्हा ने कहा कि यह जागरूकता वाहन अगले एक सप्ताह तक शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, बाजारों एवं आवासीय क्षेत्रों में जाकर लोगों को एकल उपयोग प्लास्टिक से होने वाले पर्यावरणीय और स्वास्थ्य संबंधी नुकसान की जानकारी देगा। जागरुकता रथ पर लगाए गए एलईडी स्क्रीन एवं ऑडियो संदेश के माध्यम से आमजनों को प्लास्टिक के विकल्प अपनाने तथा पर्यावरण संरक्षण में अपनी भा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.