देवघर, जनवरी 9 -- देवघर,प्रतिनिधि। नगर विकास एवं आवास विभाग झारखंड सरकार के निर्देशानुसार देवघर नगर निगम द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने को लेकर लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में तीसरे दिन गुरुवार को भी शहर के विभिन्न इलाकों में छापेमारी सह जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान अधिकांश बड़े प्रतिष्ठानों में सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग नहीं पाया गया, जो जागरूकता का सकारात्मक संकेत है। हालांकि कुछ छोटे दुकानों द्वारा प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करते हुए पकड़े गया। उनसे जुर्माना वसूल कर सख्त चेतावनी देकर छोड़ा गया। छापेमारी अभियान में कुल लगभग 4.30 किलोग्राम सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त किया गया। जिसे विधिवत निस्तारण (डिस्पोजल) के लिए भेजा जाएगा। छापेमारी में मौजूद नगर निगम पदाधिकारियों ने आम नागर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.