सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चला 83 हजार जुर्माना वसूला
हरदोई, जून 18 -- पिहानी। नायाब तहसीलदार संतोष कुशवाहा, उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड उन्नाव की टीम ने गुरुवार को पालिका की टीम के साथ सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चलाकर दुकानों पर छापेमारी की। टीम ने कटरा बाजार सहित कई स्थानों पर छापेमारी करते हुए दुकानों से प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक बरामद की। टीम द्वारा कुल 75 किलो पांच सौ ग्राम पॉलीथिन बरामद करते हुए 83 हजार जुर्माना वसूला गया। जिम्मेदारों ने दुकानदारों से सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने की अपील की। ईओ अमित कुमार सिंह,लेखपाल आशीष बाजपेई, अमित बाजपेई, संजय कुशवाहा आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.