सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चलाया
वाराणसी, अगस्त 11 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। सावन के दूसरे सोमवार को श्री काशी विश्वनाथ धाम, ओंकालेश्वर महादेव और सारंगनाथ मंदिर परिसर में नगर निगम ने सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चलाया। आईईसी, बेसिक्स और एआईआईएलएसजी टीम ने फूल-माला विक्रेताओं और श्रद्धालुओं से जूट और कपड़े के थैलों में सामान लेने-देने की अपील की। दूसरी ओर, नगर निगम के 'स्वच्छता से संस्कार' अभियान के तहत सरस्वती इंटर कॉलेज (बुलानाला), बंगाली टोला इंटर कॉलेज, विपिन बिहारी कन्या विद्यालय, कमलापति त्रिपाठी ब्वॉयज-गर्ल्स कॉलेज (कैंट) तथा जीजीआईसी (मलदहिया) में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जीआईजेड-इंडिया, आईटीसी और यातायात विभाग की टीमों ने विद्यार्थियों को गीले-सूखे कचरे के बारे में जानकारी दी। यह भी पढ़ें- Mau News: गायघाट महादेव मंदिर पर श्रद्धालुओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.