कन्नौज, मार्च 7 -- तालग्राम, संवाददाता। सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगे करीब तीन वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी संभालने वाला वन विभाग ही अपने नर्सरी कार्यों में पॉलीथिन का इस्तेमाल करता नजर आ रहा है। इतना ही नहीं, पौध तैयार करने के लिए निर्धारित मानकों की भी अनदेखी की जा रही है। नर्सरियों में पॉलीथिन की थैलियों में संतुलित उर्वरक और जैविक खाद मिलाने के बजाय केवल मिट्टी भरकर पौध तैयार किए जा रहे हैं। वन रेंज गुरसहायगंज के अंतर्गत छह नर्सरियों में इस वर्ष करीब 20 लाख पौधे तैयार किए जा रहे हैं। नियमानुसार पौधों की अच्छी वृद्धि के लिए मिट्टी में जैविक खाद, जिंक, पोटाश, कैल्शियम सहित अन्य सूक्ष्म पोषक तत्व मिलाकर पॉलीथिन थैलियां तैयार करने के निर्देश हैं, लेकिन कई जगह इन मानकों का पालन नहीं हो रहा है। क्षेत्र की बि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.