नई दिल्ली, नवम्बर 24 -- अल्ट्रावायलेट ने देशभर में X-47 वेनम (X-47 Venom) इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की डिलीवरी शुरू कर दी है। कंपनी ने यह मोटरसाइकिल 22 अक्टूबर, 2026 को लॉन्च की थी। कंपनी के रिटेल और एक्सपीरियंस नेटवर्क के जरिए ये डिलीवरी की जा रही हैं। कंपनी ने पहले ही घोषणा की थी कि डिलीवरी नवंबर में शुरू हो जाएगी। X-47 वेनम रेंज में चार वैरिएंट हैं, जिनकी एक्स-शोरूम कीमत 2.65 लाख रुपए से लेकर 4 लाख रुपए तक हैं। अल्ट्रावायलेट के नए VX-100 आर्किटेक्चर पर बनी यह मोटरसाइकिल, पिछले X-47 मॉडल की तुलना में बड़ी बैटरी, बेहतर परफॉरमेंस और कम वजन के साथ आती है। अल्ट्रावायलेट का कहना है कि बुकिंग को बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। हालांकि, कंपनी ने बुकिंग की कुल संख्या या पहली डिलीवरी में शामिल मोटरसाइकिलों से जुड़ी कोई डिटेल शेयर नहीं की। चलिए अब एक ब...