हाजीपुर, अप्रैल 1 -- बेगूसराय/हाजीपुर। हि.टी. हंड्रेट बिहार फर्स्ट सीनियर स्टेट बैडमिंटन टूर्नामेंट 2026 मंगलवार को बेगूसराय के इंडोर स्टेडियम में संपन्न हुआ। सिंगल्स में पटना के कार्तिक बने चैंपियन तो महिला वर्ग में आकांक्षा पांडे ने जीत का लहराया परचम। वहीं मिक्स डबल्स में हाजीपुर के तुषार कुमार सेतु और सारा कौसर चैंपियन बने। बेगूसराय में बिहार राज्य स्तरीय बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन 27 से लेकर 31 मार्च तक किया गया। इस आयोजन में पूरे बिहार के लगभग 28 जिलों के बच्चों ने भाग लिया। 150 से अधिक बच्चों ने बैडमिंटन के इस महाकुंभ में 27 से लेकर 31 तक अपने खेल प्रतिभा का कौशल दिखाया। पुरस्कार वितरण समारोह में बेगूसराय की मुख्य पार्षद पिंकी देवी, बेगूसराय ट्रैफिक एसडीपीओ रंजीत कुमार, खेल अधिकारी बिट्टू कुमार सिंह, पूर्व मुख्य पार्षद आलोक कुमार...