नई दिल्ली, मई 18 -- गोवा में आम आदमी पार्टी के सह प्रभारी दीपक सिंगला की गिरफ्तारी पर पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि दीपक सिंगला को इसलिए गिरफ्तार नहीं किया कि उसने कोई गलत काम किया है, बल्कि भाजपा के खिलाफ काम करने और भाजपा में शामिल होने से मना करने की वजह से गिरफ्तारी की गई है। उन्होंने दीपक सिंगला बहादुर और देश के लिए लड़ने वाला बताया। उधर, आम आदमी पार्टी की गोवा प्रभारी और दिल्ली विधानसभा की नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने कहा कि देश में नीट का पेपर लीक हो रहा है, पेट्रोल-डीजल व सीएनजी के दाम रोज बढ़ रहे हैं, रुपया गिरता जा रहा, इसकी चिंता केंद्र को नहीं है। यह भी पढ़ें- बैंक धोखाधड़ी मामले में आप नेता दीपक सिंगला गिरफ्तार भाजपा को बस विपक्ष के नेताओं पर झूठे केस लगाना और उन्हें गिरफ्तार कराने का...