बागपत, मई 1 -- खेकड़ा। हरियाणवी गीतों से फेमस हुई कस्बे की बेटी सिंगर रेणुका पंवार के जन्मदिन पर बीती रात धर्म संगीत कार्यक्रम हुआ। वृंदावन से आए कुंजबिहारी दास महाराज ने राधारानी के भजनों से भक्तों को नाचने पर मजबूर कर दिया। रेणुका पंवार के प्रशंसकों की भारी भीड़ देर रात तक राधे राधे गाकर थिरकती रही। कार्यक्रम में सिंगर मासूम शर्मा समेत कई मशहूर गायक, अभिनेता, कलाकार शामिल हुए। कार्यक्रम में रेणुका के इवेंट मैनेजर विजय पंवार, अनुज कौशिक, चौधरी नरेश शर्मा, संजीव जैन, अनुज शर्मा आदि शामिल हुआ। यह भी पढ़ें- चितरोकुरहा में शहनाज अख्तर के भक्ति गीत पर रातभर झूमे लोग
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.