नई दिल्ली, मार्च 5 -- थारू जनजाति की प्रसिद्ध लोकगायिका रिंकू राणा की गुरुवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वे होली खेलने अपने मायके बिडौरी आई थीं। ग्राम बिचपुरी में ईंटों से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में उनकी भतीजी भी घायल हुई है। वे भतीजी के साथ बरुगाबाग से स्कूटी से बिडौरी आ रही थीं। टक्कर लगने के बाद उन्हें घायल हालत में अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। हादसे में 10 वर्षीय भतीजी को भी चोटें आई हैं और उसकी जान खतरे से बाहर बताई जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रिंकू राणा के सड़क दुर्घटना में असामयिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि 'लोकसंस्कृति और लोकसंगीत के संरक्षण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.